Categories
Ayurveda

गिलोय के 5 फायदे 

गिलोय के 5 फायदे 

(टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया) गिलोय को  और भी कई नामों से जानते  है जैसे-

  • गुडुची 
  • छिन्नरुहा 
  • चक्रांगी

आदि गिलोय के पत्ते , तना , और जड़ तीनों ही औषधी के लिए इस्तमाल होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है. गिलोय के फायदे

गिलोय की पहचान 

  1. इसके पत्ते चौड़े और पान की तरह दिखाई देते हैं।
गिलोय के 5 फायदे 
गिलोय के 5 फायदे

2. जब आप इसके तने को काटेंगे तो तने में गोल चक्र जैसा दिखाई देगा इसी कारण इसका नाम चक्रांगी भी रखा गया है

3. गिलोय अधिकतर उंगली या अंगूठे के बराबर मोटी पाई जाती है। परंतु बहुत पुरानी हो जाने के बाद यह हाथ के बराबर मोटी भी पाई गई है

डेंगू के बुखार में रामबाण औषधि

 

  • यह  बुखार में रामबाण औषधि है क्योंकि गिलोय के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जोकि तुरंत बुखार कम करने में बहुत मददगार होता है।
  • डेंगू बुखार तेजी से प्लेटलेट्स गिरा देता है ऐसे में गिलोय एक बहुत महत्वपूर्ण औषधि के रूप में कार्य करता है। गिलोय में प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ाने की क्षमता होती है। जिससे डेंगू बुखार बहुत जल्दी बेअसर हो जाता है।

गिलोय पेट की कब्ज में फायदेमंद

आपके पेट में कब्ज की शिकायत रहती है तो आप रात में हल्के गर्म पानी से एक चम्मच गिलोय का चूर्ण लेना शुरू कर दें ऐसा करने से आपके पेट की पुरानी से पुरानी कब्ज खत्म हो जाएगी ऐसा आप 1 महीने तक लगातार कर सकते हैं

गिलोय के सेवन से अपच नहीं होगी

आप नियमित रूप से रात्रि में एक चम्मच गिलोय के चूर्ण का सेवन करते हैं तो आपको अपच की शिकायत नहीं होगी गिलोय का चूर्ण आपका हाजमा दुरुस्त रखता है और पेट की अन्य बीमारियों वह भी नहीं होने देता

सर्दी जुखाम में गिलोय के फायदे

यदि आपको सर्दी जुकाम की शिकायत है तो आप गिलोय का काढ़ा पियें। काढ़ा बनाना बहुत आसान है।

गिलोय  को कुचल कर एक गिलास पानी में उबाल ले उसमें दो से तीन काली मिर्च डालकर पी लें  इससे आपकी सर्दी जुखाम और खांसी तीनों में आराम मिल जाएगा

गिलोय का  जूस 

गिलोय  का जूस मानव  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बहुत जल्दी बढ़ाने में कारगर होती हैं. यदि आपको जल्दी-जल्दी बीमारियां लग जाती है.

जैसे सर्दी जुखाम बुखार या अन्य कोई बीमारी तो आप गिलोय के जूस का सेवन शुरू कर दें इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी जिससे बीमारियां आप पर हावी नहीं हो पाएंगी

गिलोय का  चूर्ण 

क्या  आप पेट संबंधी बीमारियों से परेशान रहते हैं जैसे अपच होना पेट में कब्ज रहना या लूज मोशन होना या पेट में तेजाब और गैस की शिकायत होना ऐसे में आप प्रतिदिन 10 ग्राम गिलोय के चूर्ण का सेवन करें इससे आपकी पेट संबंधी सभी बीमारियों का निवारण हो जाएगा

गिलोय टेबलेट के फायदे 

गिलोय की टेबलेट को  गुडुची बटी के नाम से भी जाना जाता है इसके अंदर भी गिलोय के चूर्ण के गुण होते हैं .

जोकि हमारी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मददगार होते हैं एवं इस वटी के नियमित इस्तेमाल से आप पेट संबंधी विकारों से भी निजात पा सकते हैं

गिलोय तुलसी 

दोनों  में  एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों का मिश्रण मानव शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

यदि आप तुलसी और गिलोय इन दोनों का बना हुआ काढ़े का प्रतिदिन सेवन करते हैं। तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धावस्था तक मजबूत बनी रहेगी।

इस औषधि का असर बहुत लंबे समय तक रहता है।

गिलोय का सेवन कैसे करें

गिलोय का सेवन तीन तरह से किया जाता है.  

गिलोय घन 

 गिलोय जूस

गिलोय चूर्ण

गिलोय के औषधीय गुण 

इस में  प्राकृतिक औषधीय गुण हैं।  उनकी व्याख्या कर पाना मुश्किल है इसी कारण आयुर्वेद में गिलोय को अमृत लता की संज्ञा दी है। गिलोय मनुष्य के संपूर्ण स्वस्थ की रक्षा करती है।

एवं मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है साथ साथ पेट , ह्रदय , आंखें ,बाल , त्वचा ,आदि का भी पोषण करती है

FacebookTwitterEmailPinterestShare

One reply on “गिलोय के 5 फायदे ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *