
toothache दांत दर्द के घरेलू उपाय
दांत दर्द के घरेलू उपाय:- अगर आप भी दांत दर्द से ज्यादा परेशान हैं। तो एंटीबायटिक दवाएं और भारी दर्द निबरक दबा की जगह आप दांतों के लिए अपना आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार अपना सकते हैं। जिसे दांतों की समस्या है, वह कुछ भी खा-पी नहीं सकता।
दांत दर्द आम समस्या हो चुकी है
जब किसी को दांत दर्द होता है तब उसे डॉक्टर की याद आती है कभी कभी यह संभव नहीं हो पाता है कि हम इलाज के लिए अपना काम छोड़कर बार-बार डॉक्टर के पास जाएं। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत है। अगर आप भी दांत दर्द से परेशान हैं तो आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।
दांतों की समस्या एक आम समस्या है। लेकिन यह बहुत ही असहनीय दर्द देती है। दांत दर्द किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है। जानकारों के मुताबिक दांत दर्द होने पर दर्द की अंग्रेजी दवा खाने की बजाये.आप आयुर्वेदिक उपचार करें क्योंकि अंग्रेजी दर्द निबरक दबाएं आपके लीवर पर बुरा असर डाल सकती हैं
दांत दर्द के प्रकार
साधारण दांत में दर्द दो प्रकार के होते हैं
1 – कुछ खाते पीते समय अचानक से बहुत तेज और असहनीय दर्द होने लगता है इसे शार्प टूथ पेन कहते हैं यह इतनी तेज होता है कि आपके सर तक पहुंचता है ऐसा लगेगा मानो आप के सर में दर्द हो रहा है परंतु यह दांत का दर्द होता है
2 – इसमें दर्द गर्म या ठंडा खाना खाने से होता है। और इस सुस्त दांत दर्द कहा जाता है। यह दर्द हल्का होता है। लेकिन लंबे समय तक चलता है। लंबे समय कााा अर्थ है यह आपको लगातार धीरे-धीरे होता रहता है आपका कुछ खाने का मन नहीं करता क्योंकि कुछ खाते ही यह तेजी पकड़ लेता है
दांत दर्द के कारण
दांतों की जड़ों का कमजोर होना। या गलत तरीके से दांतों की सफाई भी दांतों की जड़ों को कमजोर कर देती है।
दांत में दर्द दांतों के झड़ने या दरार के कारण भी होता है।
अक्ल दाढ़ के कारण भी दांतों में असहनीय दर्द होता है।
ज्यादा मीठा खाने से दांतों में दर्द होता है। मीठा खाने के बाद अगर दांतों की ठीक से सफाई न की जाए तो इससे भी दांत में दर्द होता है।
कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर हो जाते हैं। जिससे दांतों में परेशानी हो सकती है।
दांतों में बैक्टीरिया के कारण होने वाला दर्द पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
बच्चों में दांतों के दर्द के कारण Causes of Dental Pain in Children
अधिकतर बच्चों में दांत दर्द की समस्या देखी जाती है बच्चों में दांत दर्द के कई कारण हो सकते हैं
- क्योंकि बच्चे बार-बार कुछ न कुछ खाते रहते हैं। जिससे दांतों में सड़न की संभावना बनी रहती है।
- बच्चों में दांत का दर्द कैविटीज के कारण भी हो सकता है जोकि चॉकलेट टॉफी के अधिक सेवन से होता है
- कभी-कभी बच्चों में दांत दर्द कैल्शियम की कमी से भी होने लगता है
- बच्चों के दांत निकलते समय एक दांत के नीचे जब दूसरा दांत निकलता है तब बह दर्द का कारण बन जाता है
अकल दाढ़ क्या होती है
अक्ल दाढ़ आमतौर पर 16 से 28 साल के बीच आती है। कई लोगों में यह 28 साल बाद भी आता है। ये बहुत मजबूत होती हैं। ये दांत आखिरी बार निकलते हैं। इसलिए जब उन्हें जगह नहीं मिलती। तो ये मसूड़ों पर दबाव डालते हैं। इससे असहनीय दर्द होता है। एक दाढ़ का दर्द लगभग चार से पांच दिनों तक रह सकता है।
लौंग: दांत दर्द के घरेलू उपचार
आपके जिस दांत में दर्द है उस दांत के नीचे लौंग को दबाकर रखें। एक घंटे में आराम मिलेगा। आप चाहें तो लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रुई पर लगाकर दांत के नीचे रखें। यह बहुत प्रभावी है। यह मुंह के बैक्टीरिया और दुर्गंध को भी खत्म करता है
लहसुन : दांतों के घरेलू उपचार Garlic : Home Remedies for Tooth
अगर आपके दांतों में ज्यादा परेशानी है। इसमें मौजूद एलिसिन एक प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल मैकेनिज्म है। यह दर्द को रोकने में मदद करता है।और दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है। जिससे मुंह की दुर्गंध से भी निजात पाई जा सकती है। करना क्या है। आप लहसुन की दो कलियां ले उसको अच्छी तरह से कुचल कर उसमें आधा चम्मच सरसों का तेल मिला लें और धीरे-धीरे मसूड़ों पर मालिश करें यह आप दिन में दो बार कर सकते हैं इससे आपके मसूड़े स्वस्थ रहेंगे एवं दांत भी
हींग : दांत दर्द का इलाज करने के घरेलू उपचारAsafoetida :Home Remedies to Treat Teeth Pain
दो चुटकी हींग को नींबू के रस में मिलाकर रुई से धीरे-धीरे दांतों पर 5 मिनट तक मलें। ऐसा करने से आपको आधे घंटे में आराम मिल जाएगा।हींग और नींबू दांतो के लिए सर्वोत्तम औषधि मानी गई है इसके इस्तेमाल से दांतों का पीलापन खत्म होता है दातों में चमक आती है एवं दांतों में लगी हुई पायरिया भी धीरे-धीरे हट जाती है इस नुस्खे को पायरिया नाशक नुस्खा भी कहते हैं
हल्दी: दांत दर्द के इलाज के घरेलू उपचार Turmeric: Home Remedies for Toothache Treatment
यदि आप के मसूड़ों में सूजन आ गई है और कुछ भी खा नहीं पा रहे हैं ऐसे में आप हल्दी नमक और सरसों का तेल आपस में मिलाएं और धीरे-धीरे उंगली के द्वारा दांतों पर मसाज करें ऐसा आपको एक दिन में मात्र 2 मिनट करना है उसके बाद सादा पानी से कुल्ला कर दें इससे आपके मसूड़ों की सूजन कम होगी और दांत दर्द में आराम मिल जाएगा इससे मसूड़ों की वादी खत्म हो जाती है
बेकिंग सोडा: दांत दर्द के घरेलू उपचार
पानी में थोड़ा रुई निचोड़ें। और इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा छिड़कें। फिर इसे दांत पर मलें। बेकिंग सोडा सड़न पैदा करने बाले वेक्टीरिया को नस्ट करने में सहायक होता है। एवं दर्द में तुरंत आराम दिलाने में मदत करता है।
दांत दर्द के लिए आपका आहार Your Diet for Toothache
दांत दर्द से पीड़ित लोगों को अपने खान पान पर बहुत नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा दांतो की बीमारी और बढ़ सकती है जिससे दांत दर्द में और बढ़ोतरी हो सकती है
- मीठे और चिपचिपे पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। ऐसे पदार्थ दांतो में चिपक जाते हैं और सड़न पैदा करते हैं
- ज्यादा ठंडी या ज्यादा गर्म चीजें न खाएं इस से आपके मसूड़े जल्दी ही दांतो की पकड़ को ढीला कर देंगे
- कुछ भी खाने के बाद दांत साफ करें। अन्यथा आपके दांतो में सडन होने की सम्भाबना रहती है
- रात को सोने से पहले अबश्य दांतो को अच्छी तरह से साफ करना ना भूलें यह अपनी रोज की आदत बना लें
दांत दर्द के घरेलू उपचार
दांत दर्द में आपको दर्द निवारक दवाओं को लेने के लिए कहा जाता है। लेकिन यह दबाएं आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। दर्द निवारक दवाएं आपके लीवर पर नुकसान पहुंचाती हैं जिससे आपका पेट का डाइजेशन सिस्टम भी बिगड़ सकता है